हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 December 2023

बीईओ पर केस दर्ज होने के बाद हुआ शिक्षक का अंतिम संस्कार



कुड़वार (सुल्तानपुर) । खंड शिक्षाधिकारी की डांट से

क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान देने वाले शिक्षक सूर्य

प्रकाश द्विवेदी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को

सुबह मुकदमा दर्ज हो गया। आरोपी बीईओ के

खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में

मुकदमा दर्ज होने के बाद तीसरे दिन दिवंगत शिक्षक

का गोमती नदी के कुड़वार घाट पर अंतिम संस्कार

कर दिया गया। गमगीन माहौल में शिक्षक के छोटे भाई

ने उन्हें मुखाग्नि दी। बल्दीराय थाने के केवटली गांव

निवासी सूर्य प्रकाश द्विवेदी कुड़वार ब्लॉक के पूरे

चित्ता रवनिया में स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रभारी

प्रधानाध्यापक थे। कुड़वार के खंड शिक्षाधिकारी

मनोजीत राव की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर शिक्षक ने

सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उनकी ट्रामा

सेंटर लखनऊ में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत

हो गई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more