पुरानी पेंशन बहाली ही डॉ. राम आशीष को सच्ची श्रद्धांजलि


7वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। डॉ. सिंह के बलिदान को याद करते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प लिया। कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि सात दिसंबर 2016 को पुरानी पेंशन बहाली के लिये संगठन के आह्वान विधानसभा प्रदर्शन के लिए जा रहे शिक्षकों- कर्मचारियों पर लाठीचार्ज में उनकी मौत हो गई। तभी से अटेवा हर साल सात दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा का






आयोजन करती आ रही है। इस बार श्रद्धांजलि सभा को संकल्प दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया गया। इसमें सभी साथियों ने संकल्प दोहराया की पुरानी पेंशन की बहाली तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। लखनऊ में स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह के बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी, डॉ. राजेंद्र वर्मा, लुऑक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, अर्जुन यादव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, विक्रमादित्य मौर्य,रजत प्रकाश आदि उपस्थित थे।