हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 December 2023

घटिया मिड डे मील दिए जाने के आरोप में इंचार्ज अध्यापक सस्पेंड


चरथावल। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शुभम शुक्ला ने गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील वितरण नहीं कराने, कंपोजिट ग्रांट से कोई कार्य नहीं कराने के आरोप में कयामपुर प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक राजीव कुमार को निलंबित कर दिया है।






कयामपुर प्राथमिक स्कूल नंबर एक में पिछले सप्ताह अभिभावकों को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाकियू नेता विकास शर्मा ने स्कूल पहुंचकर घटिया मिड डे मील का मामला उठाया था। निचले स्तर पर इस संबंध में पहले प्रकरण को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभिभावकों ने बीएसए से मिलकर स्कूल में तमाम धांधलियों के बारे में अवगत कराया। गंभीर शिकायतों पर बीएसए ने जांच की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर दी। जांच के दौरान बच्चों को स्कूल में पकने वाले मध्याह्न भोजन को गुणवत्तापूर्ण नहीं दिए जाने की पुष्टि हुई। पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन में भारी गिरावट आने, विगत वर्षों में निर्गत कंपोजिट ग्रांट से विद्यालय में कोई कार्य नहीं कराने, निम्न स्तर का शैक्षिक स्तर पाए जाने और विद्यालय संबंधी क्रियाकलापों में उदासीनता बरतने और विद्यालय प्रबंधन में रूचि नहीं लेने के कारण बीएसए ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया है। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने निलंबन की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने बताया उन्हें अभी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more