हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 December 2023

यू-डायस का कार्य पूरा न होने पर अंतिम नोटिस


हमीरपुर। यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण न होने पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों को अंतिम नोटिस जारी की है। जिसमें उन्होंने कार्य हर हाल में 22 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। अन्यथा में संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व खंंड शिक्षाधिकारियों कोे बिना सूचना वेतन रोके जाने की चेतावनी दी है।






शासन ने तीन नवंबर 2023 तक यू-डायस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल, शिक्षक प्रोफाइल तथा स्टूडेंट प्रोफाइल भरने के निर्देश दिए थे। जिसका कार्य समय से पूर्ण न होने पर बीएसए द्वारा संबंधितों का वेतन रोकने के साथ 25 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका। 14 दिसंबर की यू-डायस रिपोर्ट के अनुसार स्कूल प्रोफाइल फीडिंग में ब्लाक कुरारा, नगर हमीरपुर नगर मौदहा, सरीला व सुमेरपुर की प्रगति जनपद की औसत प्रगति 60.64 प्रतिशत से भी कम मिली।





शिक्षक प्रोफाइल के कार्य में ब्लाॅक कुरारा, सरीला सुमेरपुर, नगर हमीरपुर व मौदहा जनपद के औसत 55.83 प्रतिशत से भी कम मिले। स्टूडेंट प्रोफाइल फीडिंग में ब्लाॅक सरीला, नगर हमीरपुर, मौदहा व राठ का कार्य जनपद के औसत कार्य 43.26 प्रतिशत से भी कम मिला। जिस पर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य के प्रति गंभीर न होना मानते हुए बीएसए न अंतिम रूप से सचेत किया है। 22 दिसंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करनेे के निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more