हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 February 2024

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी को भेजा पत्र



लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित

अभ्यर्थियों ने न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र

लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार

अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं कर रही है। अभ्यर्थियों ने

उन्हें जल्द याची लाभ देकर नियुक्ति दिलाने की मांग की

है। पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील

कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह के आह्वान पर

अभ्यर्थियों ने भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि इस भर्ती

में आरक्षण नियमावली का उल्लंघन किया गया है।



राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की इस संदर्भ में रिपोर्ट को

भी सरकार नहीं मान रही है। दस महीने के बाद भी

प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी भर्ती की

मूल चयन सूची नहीं बनाई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more