हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 February 2024

DGSE ने बीएसए और बीईओ को दी फिर चेतावनी, डिजिटल हाज़िरी में अभी भी सीतापुर टॉप पर, देखें जनपदवार प्रगति


शासनादेश दिनांक 20 जुलाई, 2023 के अनुपालन में दिनांक 15 फ़रवरी, 2024 से समस्त जनपदों के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्याह्न भोजन पंजिका का डिजिटल रूप ही मान्य किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है ।




उक्त के सम्बन्ध में दिनाँक - 26 फरवरी , 2024 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में महानिदेशक , स्कूल शिक्षा महोदया द्वारा उक्त दोनो पंजिकाओं के शत-प्रतिशत उपयोग के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है। उक्त के उपरांत भी आज की प्रगति निराशाजनक है। तत्सम्बन्धी जनपदवार Tracker संलग्न है।




अतः समस्त BSA एवम BEO को निर्देशित किया जाता है कि उक्त दोनों डिजिटल पंजिकाओं (छात्र उपस्थिति पंजिका एवं मध्याह्न भोजन पंजिका) का दैनिक रूप से शत- प्रतिशत उपयोग कराना सुनिश्चित करें , अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही हेतु बाध्य होना पड़ेगा।






महानिदेशक,




स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more