हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 February 2024

कलंक कथा: नियुक्ति पर प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर


प्रयागराज, । यमुनापार के सरकारी सहायता प्राप्त श्रीरामसुमेर तिवारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामजी पांडेय पर मानदेय शिक्षक की मनमानी नियुक्ति के आरोप लगे हैं। प्रबंधक नीलम तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह से इस मामले की शिकायत करने के अलावा कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शंकरगढ़ थाने की सूचना दी है।



प्रबंधक नीलम का कहना है कि डीआईओएस ने 19 अक्तूबर 2023 को प्रबंधक को लिखे पत्र में संदीप कुमार मिश्र को विषय संस्कृत साहित्य के पद पर मानदेय शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र निर्गत कर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामजी पांडेय ने उक्त पत्र एवं चयन सूची प्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत न करके अपने स्तर से कार्यभार ग्रहण करा दिया जो विधि विरूद्ध है।


प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्ति हुई है या मानदेय जारी हुआ है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more