हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 February 2024

UP : 15 आईएएस अफसरों के तबादले


प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास व मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर तैनात हनुमंत राव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अलीगढ़ और झांसी के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं।


रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त व सचिव आवास विभाग से प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम, पारेषण निगम और जल विद्युत निगम बनाया गया है। बलकार सिंह प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं। बीएल मीणा प्रमुख सचिव सहकारिता से प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं। राजेश कुमार सिंह जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को प्रमुख सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


बिमल कुमार दुबे प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड से मंडलायुक्त झांसी, ईशा दुहन अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर गौतमबुद्धनगर से प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और चांदनी सिंह प्रतीक्षारत को अपर आयुक्त वाणिज्य कर गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

रवींद्र मंडलायुक्त अलीगढ़ से प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन, पी गुरु प्रसाद प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम से प्रमुख सचिव राजस्व, राजशेखर सचिव कृषि व कृषि शिक्षा से प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं। इसके अलावा चैत्रा वी प्रबंध निदेशक पश्चिमी विद्युत आपूर्ति निगम से मंडलायुक्त अलीगढ़, डा. आदर्श सिंह मंडलायुक्त झांसी से आयुक्त आबकारी बनाए गए हैं। इस पद पर रहे डा. सेंथिल पांडियन सी प्रतिनियुक्ति के लिए जल्द ही कार्यमुक्त होने वाले हैं।

उन्नाव की डीएम अपूर्वा दुबे को प्रतीक्षारत किया गया

शासन ने देर रात भदोही और उन्नाव के डीएम को बदल दिया। भदोही के डीएम गौरांग राठी को उन्नाव का डीएम बनाया गया है। जबकि उन्नाव की डीएम अपूर्वा दुबे को प्रतीक्षारत रखा गया है। इसी तरह अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया गया था। अब उन्हें भदोही का डीएम बनाया गया है।

पेंशन हर हाल में समय से दें: खन्ना

लखनऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि पेंशनरों को पेशन समय से मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। वजह कुछ भी हो लेकिन पेंशनर्स को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमें इन बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिला है। पेंशनर्स हमारे बीच से हैं उनकी सेवा करना सबका कर्तव्य है। बुधवार को इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान परिसर में पेंशन निदेशालय के नवीन भवन का उद्घाटन करने के पश्चात वित्त मंत्री ने उपरोक्त बातें कही।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more