हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 February 2024

मौसम अलर्ट : कल से बारिश के साथ ओले गिरने के आसार




लखनऊ। मौसमी बदलाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के चलते मार्च के पहले हफ्ते में प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में आंधी बारिश के साथ कहीं कहीं ओले गिरने के भी आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से पश्चिमी यूपी में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने व गरज चमक से साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने के आसार हैं, जो रुक रुक कर तीन मार्च तक जारी रहेगी। चार मार्च से मौसम सामान्य होना शुरू हो सकता है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more