हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 February 2024

बैकफुट पर आए अफसर, हेडमास्टर ने चौथे दिन खत्म की भूख हड़ताल


अमृत विचार : विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भूख हड़ताल करने वाले हेड मास्टर रामगोपाल वर्मा को शुरू में कार्रवाई की चेतावनी देने वाले अफसर शनिवार को बैकफुट पर दिखे। बीएसए के पत्र जारी कर मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर चौथे दिन हेड मास्टर ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

रामगोपाल बीएसए कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे। देर शाम उनकी चार मांगों को लेकर बीएसए ने पत्र जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पत्र दिया गया है। मुख्य रूप से रोकी गई वेतन वृद्धि बहाल करने और 50 किमी दूर स्कूल में ट्रांसफर रद्द करने की मांग थी।


 बीएसए के पत्र जारी करने के बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। बीएसए की ओर से जारी पत्र के मुताबिक प्रधानाध्यापक की वेतन वृद्धि पर बहाली के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। आलमपुर जाफराबाद के किसी विद्यालय में पदस्थापित करने के संबंध में शासन से पत्राचार किया जाएगा।




बहाली नोटिस में उन पर लगे आरोप हटाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी कमेटी से फिर से जांच कराकर आरोपों का निस्तारण होगा। एमडीएम के लिए व्यय धनराशि को दिलाने के संबंध में जांच करा कर भुगतान भी कराया जाएगा। वहीं, शनिवार को हेड मास्टर के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने संगठन की ओर से चार सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more