हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 March 2024

शिक्षिका से अभद्रता, आरोपी शिक्षक निलंबित

आगरा: विकास खंड बाह के एक जूनियर हाईस्कूल में महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता की शिकायत पर साथी शिक्षक को बीएसए आगरा जितेन्द्र कुमार गोड ने निलंबित कर दिया है। शिक्षिका ने महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री से साथी शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकयत की थी।



 शिकायत पर बीएसए ने बाह के खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई थी। जांच आख्या के बाद बीएसए ने शिक्षिका के साथ अभद्रता किए जाने, पद का दुरुपयोग किए जाने, कर्मचारी आचरण नियमावली का पालन न करने, आरटीई 2009 के एक्ट का उलंघन करने, पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में शिक्षक को उसी विद्यालय में संबद्ध किया है। जांच खंड शिक्षा अधिकारी बाह अमरनाथ को सौंपी गई है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more