हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 March 2024

कम्पोजिट ग्रांट खर्च नहीं करने पर प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

 


महराजगंज।

बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बुधवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। वहीं विद्यालयी व विभागीय कार्यों की प्रगति भी देखी। निरीक्षण में परीक्षा तो ठीक ठाक मिला लेकिन कम्पोजिट ग्रांट खर्च नहीं करने पर दो प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया। वहीं एक विद्यालय पर परीक्षा में लापरवाही व सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सभी अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।




बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर, कम्पोजिट विद्यालय बेलवाटीकर, प्राथमिक विद्यालय कपवा, प्राथमिक विद्यालय तिलकवनिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय मंुडेरी चौबे, कस्तूरबा बालिका विद्यालय सदर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम महराजगंज का निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय कपवा में वर्ष 2023-24 का कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि नहीं खर्च करने पर प्रधानाध्यापक विजय कुमार का वेतन रोक दिया है।


इसी तरह से कम्पोजिट विद्यालय बेलवाटीकर में भी कम्पोजिट का ग्रांट खर्च नहीं करने पर प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार श्रीवास्तव का वेतन रोक दिया है। प्राथमिक विद्यालय तिलकवनिया में बच्चे को कंट्रोल नहीं करने, सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने व दायित्वों में लापरवाही पर सभी अध्यापकों व शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को एलईडी, रंगाई पुताई व अन्य सभी कार्य शीघ्र पूरा करने की चेतावनी दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more