हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 March 2024

बेसिक शिक्षा: तीन दिन में तैयार करना होगा रिपोर्ट कार्ड, एक अप्रैल से नया सत्र

 झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में 27 मार्च को आखिरी परीक्षा होगी। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को तीन दिन में परीक्षाफल तैयार करना है।

परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हो रहा है। विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। 20 मार्च से परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो कि 27 मार्च तक चलेंगी। होली के चलते अवकाश भी रहा। इस हिसाब से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के पास परीक्षाफल तैयार करने के लिए सिर्फ तीन दिन ही हैं। वहीं मूल्यांकन कार्य भी परीक्षा के साथ ही चल रहा है।इस बार रिपोर्ट कार्ड के लिए भी शासन द्वारा बजट जारी किया गया है। साथ ही रिपोर्ट कार्ड का प्रारूप भी जारी किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more