शिक्षक शिक्षिकाओं की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

 

मथुरा, निरीक्षण में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या कम मिलने और इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षक शिक्षिकाओं के अनुपस्थित मिलने पर बीएसए सुनील दत्त ने वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं।



बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तत्तरौता, बलदेव का 16 मार्च को दोपहर 2.55 बजे निरीक्षण किया। सहायक अध्यापिका सुमन कुमारी बाल्य देख भाल अवकाश पर थीं। 88 के सापेक्ष 14 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। विद्यालय में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई नहीं थी। इंचार्ज प्रध्यानाध्यापक सौदान सिंह व स्टाफ की एक वेतन वृद्धि अस्थाई रूप से रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय झरौठा, बलदेव में प्रधानाध्यापक शक्ति सिंह राणा, सहायक अध्यापक लक्ष्मी रानी अनुपस्थित मिले। विद्यालय में सफाई नहीं थी। प्रधानाध्यापक शक्ति सिंह राणा, सहायक अध्यापक लक्ष्मी रानी, सहायक अध्यापक श्वेता रानी, सहायक अध्यापक बीटू कुमारी की एक वेतन वृद्धि, शिक्षामित्र बीनेश देवी का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।


प्राथमिक विद्यालय तत्तरौता, बलदेव में सभी स्टाफ उपस्थित था। 88 के सापेक्ष 14 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। रंगाई-पुताई नहीं थी। समस्त शैक्षिक स्टाफ की एक वेतन वृद्धि अस्थाई रूप से रोकने के निर्देश दिए हैं। 22 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय बबूरी का निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीरज कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक प्रतिभा शर्मा आकस्मिक अवकाश पर थे। 168 के सापेक्ष 149 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। विद्यालय में वार्षिक परीक्षा चल थी। शौचालय व गेट क्षतिग्रस्त मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है।