हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 March 2024

मतदान के साथ बैंड-बाजा, बरात की भी रहेगी धूम


लखनऊ। लोकतंत्र के महा पर्व को लेकर बिगुल बज
चुका है। चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश की 80 सीटों पर 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में मतदान होने हैं। पर, महोत्सव के बीच अप्रैल में बैंड-बाजा, बरात की भी धूम रहेगी। 19 व 26 अप्रैल को बंपर शादियां होने की वजह से पश्चिमी यूपी में चुनाव के दो चरणों में मतदान बढ़ाने की चुनौती रहेगी
। आचार्य शिव मोहन मिश्रा बताते हैं कि अप्रैल में 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 और 28 को वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बात चुनाव की करें तो पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 23 अप्रैल को भी 8 सीटों पर मतदान होने हैं। मांगलिक कार्यों में व्यवस्था मुहैया कराने वाले कारोबारियों का भी कहना है कि 19 व 23 के शुभ मुहूर्त में प्रदेश बड़ी संख्या में विवाह के साथ अन्य मांगलिक कार्यक्रम तय हैं। ऐसे में खासकर पश्चिमी यूपी की 16 सीटों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन और प्रत्या शियों के साथ उनके समर्थकों के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि मई में कोई शुभ मुहूर्त नहीं होने से ऐसी चुनौती नहीं होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more