हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 March 2024

शिक्षामित्रों ने की मानदेय की मांग

 जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 2,500 शिक्षामित्रों को फरवरी-2024 का मानदेय भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इससे शिक्षामित्रों में रोष है। उनका कहना है कि मानदेय न मिलने पर होली का त्योहार फीका हो जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर ने बताया कि शासन से बजट को जारी हुए पूरे 20 दिन हो चुके हैं। 




इसके बाद भी आज तक भुगतान नहीं हुआ है। ये विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जबकि, बेसिक शिक्षा निदेशक के स्पष्ट आदेश हैं कि बजट प्राप्त होने पर 10 तारीख तक भुगतान कर दिया जाए। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते प्रतिमाह मिलने वाला अल्प मानदेय भी समय से नहीं मिल रहा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more