हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 May 2024

सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी मांगी पुरानी पेंशन



प्रयागराज। सेवानिवृत्त केंद्रीय एवं राज्य कर्मियों की ओर से बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। उन्होंने कोविड के दौरान फ्रीज डीए का भुगतान करने, पेंशन में हर पांच प्रतिशत की वृद्धि, मासिक चिकित्सीय भत्ता तीन हजार रुपये करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने की भी मांग की। प्रेसवार्ता में पूर्व न्यायाधीश सभाजीत यादव, ऑल ल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट्स पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, एडीशनल सेक्रेटरी जनरल ऋषेश्वर उपाध्याय, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा, आरपी पांडेय, सर्वेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more