UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 August 2024

755 विद्यालयों में बनेगी चारदिवारी

 प्रदेश के 2460 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में से 755 में चारदीवारी (बाउंड्रीवाल) बनेगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से 2024-25 वित्तीय वर्ष में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत वृहद निर्माण के लिए कुल 810 करोड़ रुपये की मांग की है। इनमें से 230.89 करोड़ रुपये 51 जिलों के 755 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्री निर्माण पर खर्च होगा।



इसके अलावा 2023-24 वितीय वर्ष में 1654 राजकीय विद्यालयों में शुरू हुए वृहद निर्माण (कक्षा कक्ष, मल्टी परपज हाल आदि) के लिए 422 करोड़ रुपये की और मांग की गई है। 2022-23 वित्तीय वर्ष में 450 स्कूलों में शुरू हुए निर्माण की दूसरी किस्त के रूप में 98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। अपर निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि वृहद निर्माण के बजट की मंजूरी मिलने के साथ ही काम में तेजी आएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more