UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 August 2024

प्रवक्ता की आत्महत्या में प्रिंसिपल और शिक्षक किए गए नामजद



, प्रयागराज प्रवक्ता करुणा शंकर की आत्महत्या के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य जय प्रकाश वर्मा और शिक्षक अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रवक्ता की पत्नी माधवी शुक्ला की तहरीर पर दारागंज पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित बनाया है। अब पुलिस घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित करते हुए गिरफ्तारी सहित दूसरी कार्रवाई करेगी।

प्रतापगढ़ जिले के भवरी राजापुर निवासी करुणा शंकर शुक्ला झुंसी के पटेलनगर स्थित गांधी इंटर कालेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता थे। वह अपनी पत्नी माधवी शुक्ला व दो बच्चों के साथ नसीरापुर सरायइनायत में रहते थे। शुक्रवार की शाम वह पत्नी के साथ आटो में बैठकर शहर जा रहे
थे। शास्त्री पुल पर उन्होंने आटो रुकवाई।
आटो से उतरने के बाद रेलिंग पर चढ़कर पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। शनिवार को जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने दोबारा सर्च आपरेशन चलाया तो शाम को शव मिल गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारी जनों ने गांव में अंत्येष्टि की। इसके बाद थाने जाकर शिकायत की। पत्नी ने वेतन रोकने और प्रताड़ित करने का आरोप प्रधानाचार्य व शिक्षक पर लगाया है। इंस्पेक्टर दारागंज तुषारदत्त त्यागी का कहना है कि मुकदमा लिखकर विवेचना की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more