UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 August 2024

सीधी भर्ती के फैसले पर एनडीए में मतभेद उभरे

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में लेटरल एंट्री (सीधी भर्ती) को लेकर एनडीए के घटक दलों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लेटरल एंट्री को पूरी तरह गलत करार देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाएंगे।

इस मुद्दे पर पार्टी का रुख साफ करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ऐसी नियुक्तियों के बिल्कुल पक्ष में नहीं है। पार्टी का मानना है कि जहां भी सरकारी नियुक्तियां होती हैं, वहां आरक्षण के प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए। पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार का हिस्सा है और इन मुद्दों को सामने लाने के लिए उनके पासमंच है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more