UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 August 2024

माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए नहीं मिले आवेदन


प्रयागराज : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को तीन माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लक्ष्य में पेंच फंस गया है। प्रयागराज में मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी महिला प्रशिक्षक के
लिए आवेदन मांगे गए लेकिन एक भी आवेदन नहीं आए। महिला अभ्यर्थी न मिलने पर पुरुष अभ्यर्थी भी चयनित हो सकते हैं।


रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बालिकाओं को
विपरीत परिस्थितियों से सामना करने के साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाना है। इसके लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को तीन माह का प्रशिक्षण देना है। उनके

लिए जो प्रशिक्षक नियुक्त होगा उसकी योग्यता मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होना चाहिए। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर डीआइओएस पीएन सिंह ने 16 अगस्त तक आवेदन मांगे थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more