UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 August 2024

सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल


*सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल*

*#अयोध्या:* मंगलवार को प्रातः विद्यालय जाते समय अभी कुछ देर पहले शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के दो शिक्षक सोहावल के पास जुबेरगंज पुल के ऊपर सड़क हादसे में घायल हो गए। जिसमें एक अध्यापक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 
आमने-सामने मोटरसाइकिल की भिड़ंत के बाद उनकी मोटर साइकिल किसी अन्य चार पहिया वाहन से टकरा गई। दोनों शिक्षक घायल अवस्था जिला अस्पताल हुए भेजे गए। जिसमें से विनोद पांडेय सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय कोटडीह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया!और दूसरे शिक्षक संजय अग्रहरि का इलाज चल रहा है। हादसे को लेकर शिक्षकोंं में शोक की लहर दौड़ गई। कई अध्यापक घायल शिक्षक को देखने के लिए जिला अस्पताल भी पहुंच चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more