UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 August 2024

आठवीं की छात्रा से अश्लील हरकत प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षक निलंबित



फूलपुर (प्रयागराज)। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल होने पर बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक समेत दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सरायममरेज थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नयाकापूरा में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया। आरोप है कि विद्यालय का शिक्षक सागर सिंह पढ़ाई के दौरान कई दिनों से छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। यह बात जब छात्रा ने परिजनों को बताई तो आक्रोशित परिजनों ने खंड शिक्षाधिकारी प्रतापपुर समेत




उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। आरोप है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने छात्रा के घर जाकर उससे बातचीत का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सागर सिंह और इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार दोनों को निलंबित कर दिया। साथ ही इस प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी सोरांव को सौंपी है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more