UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 August 2024

सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा के आज से जारी होंगे प्रवेश पत्र



लखनऊ। सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र मंगलवार से जारी होंगे। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि से तीन तीन दिन दिन पूर्व पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अलग-अलग तिथियों में अपलोड किए जाएंगे। निर्धारित परीक्षा दिवस के सापेक्ष प्रवेश पत्र जारी होने की नियत तिथि से पूर्व किसी भी अन्य परीक्षा तिथियों के प्रवेश पत्र अपलोड नहीं होंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वह अपने परीक्षा

अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड

तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र जारी होने की अंकित तिथि को ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बता दें कि बोर्ड द्वारा 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र 20 अगस्त को अपलोड किए जाएंगे। इसी तरह 24 अगस्त की परीक्षा का 21 अगस्त को, 25 अगस्त की परीक्षा का 22 अगस्त को, 30 अगस्त की परीक्षा का 27 अगस्त को और 31 अगस्त की परीक्षा का 28 अगस्त को प्रवेश पत्र
अपलोड होगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more