हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 May 2025

21 विषयों की किताबों के लिए फिर से टेंडर

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने एनसीईआरटी आधारित 21 विषयों की 44 किताबों के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा नौ से 12वीं तक के 36 विषयों की 70 किताबें प्रकाशित करने के लिए तीन मई तक टेंडर मांगे थे। हालांकि इनमें से 21 विषयों की 44 किताबों के लिए न्यूनतम तीन फर्मों ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते दोबारा टेंडर जारी किया गया है। खास बात यह है कि पहली बार कवर पृष्ठ और पुस्तक अलग-अलग प्रकाशक छापेंगे।


ये भी पढ़ें - विस्तृत आदेश के बजाए कर्मचारियों को सारांश दे रहे अधिकारी, BSA की कार्यशैली पर नाराजगी

ये भी पढ़ें - बेसिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक का काम कर रहे शिक्षकों को हेड मास्टर पद का वेतन पाने का अधिकार

ये भी पढ़ें - तीन साल की छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज


 बोर्ड ने ऐसा इसलिए किया है ताकि प्रकाशक मनमाने तरीके से निर्धारित संख्या से अधिक पुस्तकें न छापने पाएं। प्रकाशकों को कवर पृष्ठ की संख्या के अनुरूप किताबों के प्रकाशन की रॉयल्टी एनसीईआरटी को देनी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more