हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 May 2025

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में लग सकता है समय

 



केंद्र सरकार ने जनवरी में आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था लेकिन अभी तक गठन नहीं हो पाया है। ऐसे में संभव है कि वर्ष 2027 तक जाकर आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हों। क्योंकि पुराना रिकॉर्ड बताता है कि किसी भी वेतन आयोग का गठन होने के बाद अंतिम रिपोर्ट आने में 18 से 26 महीने तक का समय लग जाता है। छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट करीब 18 महीने में आई थी।


वहीं, सरकार ने सातवें वेतन आयोग के गठन को 24 सितंबर 2013 को मंजूरी दी थी, जबकि रिपोर्ट करीब दो साल के बाद 19 नवंबर 2015 को आई थी। ऐसे में आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी से साफ संकेत हैं कि रिपोर्ट आने में समय लग सकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more