UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 June 2025

मानसून यूपी पर छाया, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


लखनऊ, पूरे यूपी में मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश, 18 में आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।



विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के अंदर अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार बीते 24 घण्टों में लखनऊ समेत खीरी, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, हमीरपुर, सीतापुर में कुछ जगह भारी बारिश हुई है। सभी जिलों में गर्मी से काफी राहत मिली है। झांसी में अधिकतम पारा 28.7 डिग्री तक आ गया, जो सबसे कम रहा। सूबे के सात शहरों में भारी बारिश हुई है। लखनऊ (शहर) में नौ सेमी और बाकी शहर में सात सेमी बारिश दर्ज की गई।


यहां भी भारी बारिश : बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more