UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 June 2025

बाबू ने शिक्षिका को छेड़ा ब्लैकमेल कर धमकी दी

 लखनऊ, यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका ने संस्थान में कार्यरत बाबू (लिपिक) संजीव कुमार सक्सेना पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि वह तीन साल से अभद्रता कर रहा है। विरोध पर घर फूंकने और परिवार की हत्या की धमकी देता है। मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। इसके बाद चौक कोतवाली में बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।



शिक्षिका के मुताबिक साल 2023 में उन्होंने प्रधानाचार्य से भी इसकी शिकायत की थी। कुछ दिन वह शांत रहा उसके बाद फिर छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद संजीव ने कॉलेज के एक महिला कर्मचारी के जरिए उसके घर बुलाया। वहां पहुंची तो महिला कर्मचारी घर से निकलकर चली गई। संजीव ने छेड़छाड़ की। अपने घर बुलाया। मना करने पर बदनाम करने की धमकी दी। एक सीसी फुटेज वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता रहा।


चाबी निकाली, फोन छीना

पीड़िता के मुताबिक 17 अप्रैल को बाबू के घर पहुंची और उसकी पत्नी व परिवारीजनों से शिकायत की। इससे चिढ़ कर वापसी में उसने स्कूटी की चाबी निकाल ली। मोबाइल छीन लिया। बर्बाद और बदनाम करने की धमकी दी। मोबाइल पर अभद्रता करता था। नंबर ब्लॉक करने पर बदल लेता था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more