हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2025

ऑटो ड्राइवर के प्यार में पागल हुई शिक्षिका

 

गोरखपुर में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने ऑटो चालक के खिलाफ धोखा देने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का कहना है कि चालक ने चार साल तक प्रेम संबंध बनाए और जब शादी की बात आई तो इनकार कर दिया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.



युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं।


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र की एक शिक्षिका को वहीं के एक ऑटो ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों में करीब चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। शिक्षिका का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब शादी की बात कहने पर उसने इन्कार कर दिया है। इसके बाद शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं। चार साल तक दोनों के बीच ये सिलसिला चला।


बात तब बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। काफी दिन तक उसने मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

वह एसपी नॉर्थ के पास भी शिकायत लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक अब ऑटो नहीं चलाता है। वहीं, शिक्षिका ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। सहजनवां थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more