हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 June 2025

शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदेश स्तरीय मुहिम चलाएंगे छात्र

 

प्रयागराज। बीटीसी और डीएलएड छात्रों का एक दल शिक्षक भर्ती के विज्ञापन न आने के संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। बीटीसी/डीएलएड प्रदेश अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 2018 के बाद भर्ती के लिए कोई विज्ञापन नहीं आया है, जबकि विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार 1.26



लाख पद रिक्त हैं और सरकार विद्यालयों का विलय कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि इस फैसले को एक सप्ताह के अंदर रद्द नहीं किया गया तो इसे लेकर प्रदेश स्तरीय मुहिम चलाई जाएगी। मामले से संबंधित ज्ञापन अखिलेश यादव को सौंपा गया। इस दौरान अशोक दुबे, जाबिर, सुनील यादव, लवकुश मौर्य, रोहित तिवारी, महेंद्र पाल, संदीप आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more