UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 June 2025

सरप्लस, कम शिक्षकों वाले स्कूलों की मांगी गई सूचना

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्तःजनपदीय स्थानान्तरण एवं समायोजन के लिए सरप्लस और कम शिक्षकों वाले स्कूलों की सूचना मांगी गई है।




 प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्रसंख्या के आधार पर आरटीई मानकों के आधार पर छात्र-शिक्षक अनुपात की गणना करते हुए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की आवश्यकता वाले एवं आवश्यकता से अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों को चिन्हित करते हुए 20 से 23 जून तक ऑनलाइन सूची अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं से 24 से 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और आवेदन की छायाप्रति 27 जून तक बीएसए कार्यालय में जमा होगी। बीएसए के स्तर से 28 जून तक ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉक किया जाएगा और एनआईसी लखनऊ की ओर से विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से 30 जून को स्थानान्तरण सूची जारी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more