UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 June 2025

एक वर्ष से बिना बताए गायब शिक्षिका बर्खास्त

सुलतानपुर। बीते एक वर्ष से बिना बताए स्कूल से लापता शिक्षिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। शिक्षिका जिले के कूरेभार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अंगनकोल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका की बर्खास्तगी नौ मई से मानी जाएगी।



बर्खास्त की गई शिक्षिका श्वेता सिंह कूरेभार ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय अंगनाकोल में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। बीएसए के अनुसार वह बीते नौ मई 2024 से लेकर अभी तक, यानि एक वर्ष एक माह से गायब चल रही थीं। बिना किसी सूचना के शिक्षिका के गैरहाजिर रहने पर उनके कार्यालय के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें नोटिस दिया। नोटिस इनकी सेवा पुस्तिका के पते पर भेजी गई लेकिन कोई प्रतिउत्तर या फिर विधिक नियमों के अनुसार त्याग पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।


श्वेता सिंह ने सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 नियम 3 (1) (2) तथा शिक्षा का अधिकार 2009 का उलंघ्घन किया। इसके चलते इनकी सेवा समाप्त की गई। बीएसए ने बताया कि श्वेता सिंह के सर्विस रिकार्ड में पता प्रयागराज जिले के छोटा बधारा एनी बेसेन्ट रोड मकान नंबर मकान नंबर 70सी/4ए अंकित है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more