UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

आरओ और एआरओ प्री 2023 के प्रवेश पत्र जारी


प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए। 11 फरवरी 2024 को पेपरलीक पर निरस्त प्रारंभिक परीक्षा दोबारा 75 जिलों के 2482 केंद्रों पर 27 जुलाई सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक होगी। अनुसचिव के अनुसार अभ्यर्थी https://uppsc.up.nic.in से ओटीआर नम्बर के जरिए प्रवेश पत्र अनुदेश डाउनलोड कर केंद्र पर दो फोटो-आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर उपस्थित हों।

भर्ती के वक्त दावा गलत मिला तो दावेदारी निरस्त

आयोग ने साफ किया है कि आवेदन जमा करने और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के समय आयोग पात्रता,अन्य पहलुओं के लिए आवेदनों की विस्तृत जांच नहीं करेगा। चयन प्रक्रिया के अनुसार और दस्तावेज़ सत्यापन के समय शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों से दस्तावेजों की जांच के समय स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेजों की प्रतियां मांगी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में दस्तावेजों की जांच के दौरान, यदि आवेदन में किया गया कोई भी दावा प्रमाणित नहीं पाया जाता है, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और संबंधित विभाग व आयोग का निर्णय अंतिम होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more