UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

आधे दिन की CL मामले में अध्यापकों का वेतन रोका, बीईओ और प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब

 सुइथाकलां। बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर आधे दिन की छुट्टी लेकर गायब होने का मामला सामने आया है। विभाग ने गायब होने वाले अध्यापकों का वेतन अवरुद्ध करने के साथ ही बीईओ और प्रधानाध्यापक से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।



सत्र 2024-25 में शिक्षकों द्वारा कार्य दिवस में आधे दिन आकस्मिक अवकाश लिए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के शिक्षक आधे दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर कार्य दिवस में स्कूल से गायब रहे। इनमें बुमकहां, सवायन, पिपरौल, वाल्मीकपुर समेत अन्य विद्यालय आगे हैं।


प्रकरण में जिला बेसिक शिक्षा

अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने बीईओ से मामले में एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है। गायब होने वाले अध्यापकों का वेतन रोककर कर बीईओ और प्रधानाध्यापक से मामले में सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षकों द्वारा आधे दिन के आकस्मिक अवकाश की मांग की गई थी, जबकि आधे दिन का सीएल लेने का प्रावधान नहीं है।



आधे दिन के अवकाश का सीएल नहीं होता है। किसके आदेश पर अवकाश बहाल किया गया। इस मामले में बीईओ व प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। -डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more