UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

शिक्षक दंपती के घर में लाखों की चोरी

नैनी, हिसं। नैनी कोतवाली के मुक्ता विहार कालोनी निवासी शिक्षक दंपती के घर से चोर लाखों के जेवर, नकदी समेत कीमती सामान पार कर दिया।



मुक्त विहार कालोनी नैनी निवासी अरुण श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी मिनाली श्रीवास्तव सरकारी शिक्षक हैं। 15 जुलाई को मिनाली की तबीयब अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। पति अरुण भी साथ में गए। जाते समय पास में रहने वाले एक रिश्तेदार को अरुण ने घर देखने की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन वह भी रात में घर में तला लगाकर चले गए। लौटने पर पता चला कि अरुण के घर का ताला टूटा है और सामान बिखरा पड़ा हुआ है। अरुण के मुताबिक लगभग 20 हजार रुपए नकद, जेवरात व अन्य सामान चोर उठा ले गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more