UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

विद्यालय को सीधे मिलेंगे 10 रुपये

प्रयागराज । यूपी बोर्ड के 28 हजार से अधिक स्कूलों में कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण पर 10 रुपये सीधे स्कूल को मिलेंगे। इससे पहले प्रक्रिया इतनी उलझाने वाली थी कि इसमें महीनों लग जाते थे। संशोधन को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है।



अभी तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत (रेगुलर) अभ्यर्थी के रूप में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को स्कूलों में कक्षा नौ तथा 11 में प्रवेश लेते समय शुल्क के रूप में 50 रुपये देना होता है। प्रधानाचार्य ये 50 रुपये राजकोष (ट्रेजरी) में जमा करते हैं। फिर शुल्क वापसी के लिए यूपी बोर्ड को मांगपत्र भेजते थे और शासन से बजट मिलने के बाद स्कूलों को शुल्क वापसी होती थी। अब प्रधानाचार्य प्रति छात्र मिलने वाले पंजीकरण शुल्क 50 रुपये में से 40 रुपये राजकोष में जमा करेंगे और दस रुपये स्कूल के खाते में जमा किए जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more