UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

अध्यापक पुरस्कार के लिए 20 तक करें आवेदन



प्रयागराज। वर्ष 2025 के राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 जुलाई से बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखा है कि शिक्षकों द्वारा स्वतः नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई को बढ़ाकर 17 जुलाई तक एवं अपना अंतिम स्वतः नामांकन प्रस्तुत करने के लिए 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। जनपद स्तरीय चयन समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक अध्यक्ष एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य के रूप में नामित हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more