UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

दिसंबर तक 15% बढ़ सकती है सोने की कीमत


नई दिल्ली, एजेंसी। विश्व स्वर्ण परिषद ने कहा है कि तेजी की स्थिति बनी रही तो सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। उसके मुताबिक इस साल दिसंबर के अंत तक सोना 3,839 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकता है।



इस तरह से सोने का सालाना रिटर्न 40 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। वहीं, गिरावट आती है तो विश्व स्वर्ण परिषद को सोने की कीमतें वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में 12-17% गिरने का अनुमान है। विश्व स्वर्ण परिषद ने कहा है, यदि दुनिया नें आर्थिक और वित्तीय हालात बिगड़ते हैं, मुद्रास्फीति दबाव व तनाव बढ़ता है, तो सुरक्षित निवेश की मांग में वृद्धि हो सकती है जिससे सोने की कीमत 10-15% तक बढ़ सकती है।


सोना 200 रुपये टूटा, चांदी में भी गिरावट


देशी बाजारों में कमजोर मांग के बीच स्टॉकिस्ट की निरंतर बिकवाली के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी 500 रुपये घटकर 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more