UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

शिक्षक की चेन लूटकर भागे बदमाश

लखनऊ, । आशियाना एलडीए कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने गोद में बच्ची को लेकर खड़े शिक्षक की चेन लूट ली। पीड़ित ने बाइक से एक किमी तक बदमाशों का पीछा किया पर वे चकमा देकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर आशियाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।


आलमबाग के कृष्णापल्ली निवासी अभिषेक तिवारी निजी स्कूल में शिक्षक हैं। अभिषेक बुधवार को बाइक से पत्नी के साथ बेटी को डॉक्टर को दिखाने गए थे। डॉक्टर को दिखाकर रात 8:30 बजे वह आशियाना सेक्टर एच एलडीए कॉलोनी स्थित मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। अभिषेक के मुताबिक पत्नी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चली गई। वह सड़क किनारे बेटी को गोद में लेकर खड़े थे। इतने में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने बेटी को पत्नी को देकर बाइक से बदमाशों को पीछा करने लगे। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया पर बदमाश भाग निकले। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more