UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

शिक्षकों की तबादला सूची 31 तक जारी की जाएगी


लखनऊ। ऑफलाइन तबादला सूची जारी करने की मांग को लेकर गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सैकड़ों शिक्षकों से हड़कंप मच गया। अपर निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र तिवारी ने गुरुवार रात करीब आठ बजे उप्र. प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल को बुलाकर वार्ता की। 31 जुलाई तक ऑफलाइन तबादला सूची जारी कर निस्तारण के लिखित आश्वासन के बाद संगठन ने धरना खत्म करने का ऐलान किया।



संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष उमेन्द्र वर्मा और प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदेश के सैकड़ों शिक्षक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पार्क रोड स्थित निदेशालय पहुंचे। ऑफलाइन तबादला सूची न होने से आक्रोशित शिक्षक प्रदर्शन कर धरना पर बैठ गए थे। शिक्षकों ने शासन और निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर तबादला सूची जारी करने की मांग उठायी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा का कहना है कि कोई हल न निकलने पर शिक्षकों को मजबूरी में धरना प्रदर्शन करना पड़ा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more