UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

एक हजार शिक्षकों की पदोन्नति होगी

प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत एक हजार से अधिक पुरुष शाखा के एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) शिक्षकों की 15 साल बाद पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।



अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों से सहायक अध्यापकों की 2001 से 2019 तक की अनंतिम ज्येष्ठता सूची में नई आपत्तियां लेने के निर्देश दिए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षकों की पदोन्नति 2009 में हुई थी। उसके बाद 2022 में नौ विषय के 994 शिक्षकों की पदोन्नति हुई लेकिन वरिष्ठता सूची में विवाद के कारण दस विषय के 1031 शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो सकी। निदेशालय की ओर से दो मई और दो जून को भी नई आपत्तियां मांगी गई थी जो अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। अब इन दस विषयों के एक हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more