UpdateMarts•Com
Follow Channel

18 July 2025

कलावा बांधने पर बच्चों से दुर्व्यवहार में शिक्षक निलंबित

मऊ। कलावा (रक्षा सूत्र) बांधने और तिलक लगाने पर बच्चों को पीटने पर लाखीपुर कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक परमानंद कुमार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को यह कार्रवाई बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह तेजस की शिकायत पर की।



बीएसए और घोसी थाने में शिकायती पत्र देकर तेजस ने आरोप लगाया कि लाखीपुर कंपोजिट विद्यालय (घोसी) के सहायक अध्यापक परमानंद कुमार कलावा (रक्षा सूत्र) बांधने और तिलक लगाने पर बच्चों से दुर्व्यवहार करते हैं। उनसे गाली-गलौज कर उन्हें मारते-पीटते हैं। प्रथम दृष्टया बीएसए ने उन्हें दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें सरहरा जमीन कंपोजिट विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया। बीएसए ने कहा कि आरोपी शिक्षक ने शिक्षा विभाग की छवि धूमिल की। बताया कि प्रकरण की जांच के लिए रानीपुर के बीईओ सुनील कुमार सिंह और कोपागंज के बीईओ मुकेश कुमार को अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more