UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2025

तीन बार टीजीटी और चार बार टाली जा चुकी पीजीटी की परीक्षा तिथि


प्रयागराज। आयोग में अनिर्णय का आलम यह है कि तीन बार टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक) और पांच बार पीजीटी (प्रवक्ता) की परीक्षा तिथि टाली जा चुकी है। आयोग ने सबसे पहले चार व पांच अप्रैल को टीजीटी की लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। बाद में यह परीक्षा 14 व 15 मई को और फिर 21 और 22 जुलाई को परीक्षा कराने पर सहमति बनी। अब 18 व 19 दिसम्बर को परीक्षा प्रस्तावित है। इसी प्रकार प्रवक्ता भर्ती परीक्षा सबसे पहले 11 व 12 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया था। उसके बाद पीजीटी की परीक्षा तिथि 18 व 19 जून और फिर 20 व 21 जून को तय की गई थी। उसके बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा का निर्णय लिया गया। अब 15 व 16 अक्तूबर को परीक्षा कराने पर सहमति बनी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more