UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2025

माध्यमिक शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ मंडल (पांडेय गुट) ने शिक्षा भवन पर पांडेय गुट के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने लंबित मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। धरने का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विधान चंद द्विवेदी एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने किया। सीएम योगी को संबोधित 15 सूत्री लंबित मांगों का ज्ञापन मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार को दिया।



ज्ञापन में पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों को नियमित कर अवरुद्ध वेतन भुगता न, शिक्षकों की सेवा शर्तों को पूर्व की भाँति शिक्षा सेवा आयोग मे बहाल करने के लिए और ऑफलाइन तबादला के मुद्दे को निस्तारित करने की मांग उठाई। शिक्षक नेता भगवान शंकर त्रिवेदी, संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more