UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2025

टीईटी की अनिवार्यता संविधान सम्मत नहीं

 

लालानगर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के शिक्षकों ने शुक्रवार को भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद से उनके गोपपुर स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। शिक्षकों ने पीएम और शिक्षामंत्री को - संबोधित मांगपत्र सांसद को सौंपा।



इसमें परिषदीय विद्यालय में 23 - अगस्त 2010 से पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को वर्तमान की योग्यता टीईटी से मुक्त करने की मांग की।


प्रांतीय उपाध्यक्ष मानिक चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों के टीईटी की अनिवार्यता संविधान सम्मत नहीं है। 20 से 25 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे शिक्षकों की गरिमा व सम्मान

के विरुद्ध है। इस मौके पर नागेश कुमार पांडेय, तेज बहादुर पाल,


राज नारायण पाल, अरविंद सिंह, मनोज कुमार दुबे, सुभाष चंद्र सरोज, राजकुमार पाल, अखिलेश कुमार मौर्या, संतोष कुमार यादव आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more