UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2025

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण 30 से

 

लखनऊ। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदाता सूचियों को संशोधित करने का काम 30 सितंबर से शुरू होगा। इन सूचियों में नाम शामिल कराने के लिए अर्हता तिथि 1 नवंबर 2025 होगी। अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर को होगा। 




प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अगले वर्ष 6 दिसंबर को विधान परिषद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जो पांच सीटें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ व इलाहाबाद-झांसी रिक्त हो रही हैं। इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद व गोरखपुर-फैजाबाद भी रिक्त हो जाएंगी। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर और पांडुलिपियों की तैयारी व निर्वाचन नामावलियों का मुद्रण 20 नवंबर को होगा। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more