UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2025

अश्लील बातें करने वाले शिक्षक का स्टाफ रूम में सोते हुए वीडियो वायरल

 

ज्ञानपुर (भदोही)। सुरियावां

ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों से अश्लील बातें करने वाले सहायक अध्यापक का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्टाफ रूम में टेबल पर सोते हुए नजर आ रहा है। मामले में शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू हो गई है.


सुरियावां विकास खंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पर आरोप है कि वह क्लास रूम में बच्चों से अश्लील बातें करता है। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने इस मसले पर जमकर हंगामा किया।


आरोप लगाया कि शिक्षक बच्चों से उल्टे-सीधे सवाल-जवाब करता है। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर भागदौड़ तेज हो


सुरियावां विकास खंड के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का मामला

गई है। शुक्रवार को मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब शिक्षक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल के स्टाफ रूम में सोता दिख रहा है।


वहीं पूरे रूम में किताब, कागज आदि बिखरे पड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षक दबंग किस्म का है। वह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर रौब झाड़ता है।


बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि शिक्षक की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। अब उसके खिलाफ जांच बैठाई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही निलंबन की कार्रवाई होगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more