UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2025

शिक्षिका रहीं मोनिका रानी ने संभाली स्कूल शिक्षा की कमान

 

लखनऊ। सरकारी स्कूल से पढ़ीं और लगभग छह साल 2004 से 2010 तक दिल्ली के सरकारी स्कूल में शिक्षिका रहीं, 2011 बैंच की आईएएस मोनिका रानी ने शुक्रवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि चूंकि वह विभाग से करीब से जुड़ी रही हैं, ऐसे में उनके लिए विभाग में करने के लिए काफी कुछ है।



कुछ महीने पहले ही अपर महानिदेशक बनीं मोनिका रानी ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा का कार्यभार शुक्रवार को संभाल लिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना, गुणवत्ता बढ़ाना, सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का समय से निर्माण कराना प्राथमिकता होगी। इसी तरह बच्चों में पढ़ाई के प्रति

वैज्ञानिक रुचि का विकास, छात्राओं की शिक्षा की बेहतरी के लिए भी काम करेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी


बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग के लिए वे भी उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। पाठन-पाठन के तरीकों को और अत्याधुनिक बनाने पर जोर दिया जाएगा। आज पहले दिन उन्होंने अलग-अलग यूनिट के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कामकाज की जानकारी ली। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिशन शक्ति, विकसित भारत आदि आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more