UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2025

अब चालीस साल की आयु तक होगी बाबुओं की भर्ती, तृतीय श्रेणी के कई पदों की आयु सीमा हुई चालीस साल

 

प्रयागराज,। शासन ने तृतीय श्रेणी के कई पदों पर होने वाली भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 40 साल कर दी है। अभी तक इन पदों की आयु सीमा 28 या 32 साल थी। इसका फायदा उनप्रतियोगियों को होगा जो भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो चुके हैं।



उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने छह सितंबर को प्रयोगशाला तकनीकी संवर्ग में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी है। इसी विभाग में लेखपाल एवं सर्वेयर की भर्ती के लिए भी आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। पहले इन पदों पर विज्ञापन निकालकर सीधे भर्ती की जाती थी, लेकिन अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जिम्मेदारी दी गई है और लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी। इससे पहले समाज कल्याण विभाग ने ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी की सीधी भर्ती के लिए आयुसीमा 40 साल कर दी, जो पहले 32 साल थी। हाल में आवास एवं विकास परिषद में आशुलिपिक की अधिकतम आयु सीमा भी 28 से बढ़ाकर 40 वर्ष और स्वागत अधिकारी की आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 40 साल की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more