UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 November 2025

सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से

 

 

नई दिल्ली। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। करीब 2.6 लाख अभ्यर्थी आईसीएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा में बैठेंगे, जबकि लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थी आईएससी (कक्षा 12) परीक्षा में बैठेंगे।


सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने कहा, इस वर्ष परीक्षा तिथि सावधानी से तैयार की गई है। इससे अभ्यर्थियों को प्रमुख विषयों के बीच उचित तैयारी का समय मिल सके। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more